पहले गया राज्यसभा का सीट अब बंगला भी गया क्या ऐसा हुई बात जो नीतीश के चहेते नेता आरसीपी सिंह हुए दूर - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

सोमवार, जून 20, 2022

पहले गया राज्यसभा का सीट अब बंगला भी गया क्या ऐसा हुई बात जो नीतीश के चहेते नेता आरसीपी सिंह हुए दूर

क्या कोई ऐसी बात में जो नीतीश कुमार से दूर होते चले जा रहे हैं केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह कभी नीतीश के चाहिता रहने वाले आरसीपीसीकी दूरियां बढ़ने लगी है केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा टिकट कटने के बाद  नीतीश सरकार ने पटना में आरसीपी सिंह के संजय गांधी वाले बंगला को भी छीन लिया है। रविवार देर रात इस बंगले को खाली करा दिया गया। यह बंगला अब बिहार के मुख्य सचिव संजय कुमार को अलॉट किया गया है। जेडीयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम आवंटित इस बंगले में आरसीपी सिंह कई साल से रह रहे थे। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पिछले लगभग 12 सालों से पटना स्थित इसी बंगले में रह रहे थे। मगर अब उन्हें इसे खाली करना पड़ेगा। पिछले दिनों जदयू ने उनका राज्यसभा का टिकट भी काट दिया था। उनकी जगह पार्टी ने खीरू महतो को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है। वे अब अधिकतम 6 महीने तक ही केंद्रीय मंत्री रह सकते हैं। एनडीए गठबंधन में जदयू की ओर से आरसीपी सिंह एकमात्र नेता हैं जो नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल हैं। वे 7 जुलाई को राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्तमान में आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
               आनंद कुमार की खास खबर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"