बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवक चढ़ा निगरानी के हत्थे मामला पूर्णिया जिले के श्रीनगर अंचल का है। निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित नाजिर विकास रंजन को दस हजार रुपया घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी टीम उसे अपने साथ ले गई है। सूचना मिली है कि पूर्णिया शहर में किसी गुप्त स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। श्रीनगर अंचल झुन्नी काली गांव के रहने वाले उमेश कुमार दास नामक व्यक्ति के लिखित आवेदन पर निगरानी विभाग की टीम ने यह कार्यवाही की है आपको बता दें कि आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं अंचल नाजिर विकास रंजन एक जमीन का दाखिल खारिज के लिए उमेश दास से 10000 रुपए की मांग कर रहे थे पिछले कई दिनों से लगातार फोन करके विकास रंजन उसे परेशान कर रहे थे और उसे डांट रहा था जब तक ₹10000 नहीं दोगे तब तक दाखिल खारिज नहीं होने देंगे देर होने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा विकास रंजन के रवैया से परेशान उमेश दास ने निगरानी विभाग का सहयोग लिया और शिकायत दर्ज कराने के बाद निगरानी टीम ने अपनी जाल बिछाकर घूसखोर नाजिर को धर दबोचा
Post Top Ad
Ad Space
Subscribe my youtube channel
बुधवार, मार्च 16, 2022
Home
पूर्णिया
पूर्णिया :अंचल कार्यालय का भ्रष्ट अधिकारी चढ़ा निगरानी के हत्थे घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पूर्णिया :अंचल कार्यालय का भ्रष्ट अधिकारी चढ़ा निगरानी के हत्थे घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Tags
# पूर्णिया
About aapkiawaznews24 Reg:No: BR26D0063050
पूर्णिया
Tags
पूर्णिया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Author Details
यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
Reg:No:BR26D/0063050
संपादक:- Munna Kumar, संपर्क:- 8709693030/7870020677
चीफ एडिटर:- आनंद कुमार, संपर्क:- 9570339700
चीफ एडिटर :- अनुभव सिंह संपर्क:-9852043210/7004980517
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks to response