बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी 53 लाख कैश के साथ 6 लाख के पुराने नोट बरामद - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

बुधवार, मार्च 16, 2022

बिहार में भ्रष्ट इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी 53 लाख कैश के साथ 6 लाख के पुराने नोट बरामद

बिहार में भ्रष्ट तरीके से  संपत्ति हासिल करने वाले 
पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को एक बार फिर निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़े अधिकारी के ठिकाने पर छापामारी की और भारी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा किया। निगरानी विभाग ने सिवान के जल संसाधन विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी कर 53 लाख कैश, भारी मात्रा में गहने, जमीन के कई कागजात के साथ-साथ लगभग 6 लाख  के पुराने नोट भी जब्त किए हैं।  इसके अलावा LIC और बैंक के कई कागजात भी अब तक बरामद किए गए हैं।   टीम का नेतृत्व कर रहे एस के मौआर ने कहा है कि रेड का काम अभी जारी है।भ्रष्ट  पदाधिकारी के पास जितने कालेधन का आकलन किया गया था उससे ज्यादा का अनुमान लगाया गया है।कार्यपालक अभियंता हरे कृष्ण प्रसाद सुपौल के रहने वाले हैं। उनका ट्रांसफर सिवान से पटना के बख्तियारपुर में हो चुका है। आज ही  पदाधिकारी पटना ज्वाइन करने गए हुए हैं।  इधर निगरानी की टीम ने उनके काले कारनामे की पोल खोल कर रख दिया है।
       आनंद कुमार की खास खबर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"