मोकामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोकामा थाना चौक के पास सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है आपको बता दें कि मोकामा थाना के द्वारा हाल ही में शराब के नशे में धुत एक बस चालक और खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और बस को मोकामा थाना चौक पर सड़क के किनारे खड़ी कर दिया गया है जिसके कारण सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है मोकामा थाना के द्वारा जप्त गाड़ी को लगाने के लिए बाजार समिति और भारत वैगन के पास खाली जगह पड़ा हुआ है लेकिन गाड़ी वहां नहीं लगाया जाता है
आपको बता दें कि सन 2018 में मोकामा थाना चौक के पास ओवरलोड गिट्टी से लादे एक ट्रक और मिट्टी लादे ट्रैक्टर को जप्त किया गया था जिसे मोकामा थाना चौक के पास लगा दिया गया था दिनांक-27/11/2018 शाम 7:30 बजे के करीब मोकामा थाना चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई मृतक बच्चे का नाम राजीव कुमार घोसवारी का निवासी था
आवेश में घोसवारी और स्थानीय लोगों ने थाने की पुलिस पर पथराव भी कर दिया था जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे इस मामले में मोकामा थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया था
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks to response