दानापुर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर टिकट दलालों के ठिकाने पर चली छापेमारी मोकामा आरपीएफ थाना प्रभारी हरिकेश मीणा के नेतृत्व में टिकट दलाल को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें अनिल कुमार सिंह , मनोज कुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह, मुरली मनोहर इस टीम में शामिल थे
मोकामा आरपीएफ थाना की पुलिस ने शनिवार को बेलछी स्थित प्रियदर्शी इंटरप्राइजेज साइबर कैफे में टिकट दलाल के ठिकानों पर छापेमारी की छापेमारी के दरमियान टिकट दलाल अपने पर्सनल आईडी और फेक आईडी से गलत तरीके से 31 टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है टिकट का दाम लगभग 17500 बताया जा रहा है आपको बता दें कि टिकट दलाल का नाम अनिल कुमार पिता अरुण पंडित बताया जा रहा है टिकट दलाल के पास से एक लैपटॉप एक मोबाइल और दो प्रिंटर भी जप्त किया गया है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks to response