पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और पत्रकारों को जिंदा जलाए जाने के मामले को लेकर बिहार के पत्रकारों का एक शिष्टमंडल बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मिला और उन्हें 3 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। बिहार प्रेस मेंस यूनियन के बैनर तले आयोजित पत्रकारों के शिष्टमंडल का नेतृत्व भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और वरिष्ठ पत्रकार एस एन श्याम ने किया ।पत्रकारों की शिष्टमंडल में बिहार प्रेस मेंस यूनियन के संगठन अमित कुमार और सचिव प्रभात कुमार शामिल थे। राज्यपाल की ओर से मात्र तीन पत्रकारों को ही शिष्टमंडल में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।
राज्यपाल को दिए गये ज्ञापन में पत्रकारों ने मधुबनी के पत्रकार/ आरटीआई एक्टिविस्ट बुद्धिनाथ झा को प्राइवेट नर्सिंग होम माफियाओं द्वारा जिंदा जलाए जाने और मोतिहारी के इलेक्ट्रॉनिक चैनल सुदर्शन न्यूज़ के जिला संवाददाता मनीष कुमार सिंह की हत्या की जांच सी बी आई से कराने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र सरकार कीJ तर्ज पर बिहार में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई है।
आनंद कुमार की खास खबर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks to response