गया में लॉक डाउन गाइडलाइन के उल्लंघन के दौरान दूल्हे को छोड़ फरार हुई बारात - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

रविवार, मई 23, 2021

गया में लॉक डाउन गाइडलाइन के उल्लंघन के दौरान दूल्हे को छोड़ फरार हुई बारात

 


गया में लॉक डाउन में सैकड़ो की संख्या में जा रहे बाराती पुलिस गश्ती को देख दूल्हा छोड़कर फरार हुआ बारात, ढोल बाजे वाले भी ढोलक छोड़कर हुए फरार , गया के सिविल लाइन्स थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अबू जफर इमाम ने 2 मैरेज हॉल में की छापेमारी, छापेमारी के दौरान देखा सैकड़ो की संख्या में लोग थे महजूद लॉक डाउन की गाईडलाइन का खुलेआम उलंघ्घन कर गया की सड़कों पर बारात थिरक ही रहे थे कि अचानक सिविल लाइन्स थाना पुलिस की गश्ती दल आ पहुँचा जिसे देख बारात में डांस कर रहे सभी लोग फरार हो गए।


सभी को भागते देख बैंड बाजे वाले भी बाजा व ढोलक छोड़कर भागने लगे।सैकड़ो की संख्या में रहे बारात में शामिल सभी लोग बिना मास्क के हीं बिच सड़क पर थिरक रहे थे।   ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव को लेकर लॉक डाउन के दौरान शादी समारोह में मात्र 20 लोगो को शामिल होने की अनुमति है।लेकिन सारे गाईडलाइन को दरकिनार कर बीच सड़को पर डांस किया जा रहा था तो वंही मैरेज हॉल के अंदर सैकड़ो लोग शामिल हुए थे।पुलिसकर्मियो को मैरेज हॉल में जाते देख धीरे धीरे शादी समारोह में शामिल सभी मेहमान धीरे धीरे खिसकते दिखे। वंही मैरेज हॉल में जब पुलिस पहुँची तो लड़के व लड़की के परिजनों को कोरोना व गाईडलाइन का ख्याल आया और हाथ जोड़ते दिखे , गया के सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने शहर के राजेन्द्र आश्रम,कालीबाड़ी और शहमीर तकिया सहित 3 स्थानों पर शादी समारोह में छापेमारी की गई।वंही 2 मैरेज हॉल से लड़का,लड़की के परिजन को अपने साथ थाने ले गई है। वंही सिविल लाइन्स थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी अबू जफर इमाम ने बताया कि बिना अनुमति के ही निर्धारित संख्या के कई गुना ज्यादा लोग शादी समारोह में शामिल हुए थे।सम्बन्धित धाराओं के तहत कार्यवाई की जाएगी। शादी समारोह में बैंड बाजे पर पूर्ण पाबंदी है।सारी गाईडलाइन व कोरोना को भूल शादी समारोह में सैकड़ो लोग शामिल थे ।

आनंद कुमार की खास खबर


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"