अचानक अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे बाहुबली विधायक रितलाल यादव - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

रविवार, मई 23, 2021

अचानक अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे बाहुबली विधायक रितलाल यादव



दानापुर कोरोना से जूझते मरीजों का हाल जानने विधायक रितलाल यादव दानापुर औ खगौल के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल के प्रत्येक कक्षों का निरीक्षण करने के पश्चात वार्डों में जाकर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। मरीजों के परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया।इस दौरान विधायक जी दानापुर के रेलवे स्कूल, टीकाकरण केंद्र पर कार्यरत मेडिकल टीम से टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया व वैक्सीन की बर्बादी नहीं हो इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि वॉयल तभी खोलें जब पर्याप्त संख्या में लाभार्थी मौजूद हों। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर लोगों का उपचार व मरीजों का कोरोना प्रोटोकॉल के आधार पर उपचार करने के निर्देश दिये गए। साथ ही कोरोना संक्रमण का बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मास्क का प्रयोग कराने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के उद्देश्य से मास्क व सैनिटाइजर वितरण किए गए। दानापुर विधायक ने कहा कि मेंने विभागीय अधिकारियों को अस्पताल में नियमित सैनिटाइजर का छिड़काव कराने और अस्पताल में आने वाले लोगों को संक्रमण प्रति जागरूक करने के लिए कहा। मैंने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिया है।

आनंद कुमार की खास खबर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"