मोकामा में खरना पूजन के साथ महापर्व का निर्जला व्रत शुरू - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

शुक्रवार, नवंबर 01, 2019

मोकामा में खरना पूजन के साथ महापर्व का निर्जला व्रत शुरू



मोकामा से आनंद कुमार :-
 छठ महापूर्व को लेकर हर तरफ लोक आस्था का रंग दिखायी देने लगा। व्रतियों ने  शुक्रवार की शाम खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया। छठ पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्री खरीदने को पूरे दिन भीड़ की स्थिति बनी रही। फलों की मांग बढ़ने का असर यह रहा कि 30 रुपये दर्जन से केला बिकना शुरू हुआ और शाम होते- होते दाम 80 रुपये दर्जन पहुंच गया। लोक आस्था और विश्वास के महापर्व को लेकर लोगों में हर तरफ उल्लास का माहौल बना है। शुक्रवारको सुबह से ही छठ के लिए पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की चहल- पहल बाजार में दिखायी देने लगी। नारियल, केला, डाभ नीबू, सेब, आदि, सुथनी, ईख आदि पूजन सामग्रियों के सजने से बाजार का अलग ही नजारा दिखायी देने लगा। देर शाम तक बाजार में पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बनी रही। इस बीच फलों के दाम में भी तेजी दिखायी देती रही। केला के दाम की तरह ही नारिलय के दामों में भी उछाल दिखायी दिया। सुबह नारियल 60 रुपये जोड़ा बिका तो शाम होते- होते नारिलय का जोड़ा एक सौ साठ रुपये हो गया  
यही स्थिति अन्य फलों के दामों में भी दिखायी दी। लेकिन छठ मैया की महिमा के प्रति लोगों की आस्था का रंग दिखायी दिया कि महंगाई से किसी के चेहरे पर कोई सिकन नहीं दिखायी दी। छठ घाट सजकर हो गये तैयार: शहर के भिरखी छठ घाट सहित अन्य घाटों को दुरुस्त करने का कार्य पूरे दिन चलता रहा। घाटों की साफ- सफाई के साथ ही साज- साज्जा को अंतिम रूप देने के लिए व्यवस्था में लगे लोग पूरे दिन व्यस्त रहे। शाम होते- होते छठ घाटों पर विहंगम नजारा दिखायी देने लगा। बुधवार की शाम छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए आस्था का महामेला लगने के कारण प्रशासन ने भी सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की है। 

विज्ञापन


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"