मोकामा भारद्वाज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस भारत माता की जय के नारों से गूंजा विद्यालय का प्रांगण - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

सोमवार, अगस्त 15, 2022

मोकामा भारद्वाज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस भारत माता की जय के नारों से गूंजा विद्यालय का प्रांगण

भारद्वाज पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बच्चों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। झंडात्तोलन होते ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चे तिरंगा के साथ भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए।
 इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति और दहेज प्रथा को लेकर कार्यक्रम किया गया इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण विद्यालय के प्राचार्य शशि भूषण शर्मा ने किया। इस अवसर पर शानदार परेड, समकालिक मार्च पास्ट के साथ देशभक्ति की भावना को बढ़ाया गया। इस सम्मानीय अवसर पर विद्यालय प्रांगण भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।  
सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोकामा कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता संकल्प सिद्धि का परिणाम है। आज एक दूरदर्शी नेतृत्व में देश उत्तरोत्तर एवं बहुआयामी विकास कर रहा है। आज हमारे अभ्युदय का दिन है, आज ही के दिन हमारा देश परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त होकर एक नई राष्ट्र शक्ति के रूप में उभरा। हमारा देश हमेशा दुनिया के विकास के दृष्टिकोण से ही कार्य करता है । सभ्यता के प्रारंभ से ही वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए हमने दुनिया को एक परिवार माना है। हमारे तिरंगे का संदेश भी शौर्य, सच्चाई और समृद्धि के साथ साथ प्रगतिशीलता का है। मानव मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासतों के संवर्धन एवं संरक्षण तथा राष्ट्रीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं राष्ट्रीय के प्रति प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत से ही हम देश को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। मोकामा आरपीएफ थाना प्रभारी हरिकेश मीणा ने बताया कि हमारा देश 75 वर्ष की स्वाधीनता मना रहा है। हमारे बच्चे देश के भविष्य हैं। हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाने में महती भूमिका निभाएंगे।मौके पर शशि भूषण शर्मा, रोशन भरद्वाज, प्रशांत कुमार, ललन कुमार, मुस्कान,खुशबू,अनीता व अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।
            आनंद कुमार की खास खबर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"