खगड़िया आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम के नेतृत्व में टीम गठित कर शातिर चोर को धर दबोचा खगड़िया- उमेशनगर के बीच रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप चोरी कर ले जाते हुए एक व्यक्ति मोहम्मद मोनू आलम उम्र 26 वर्ष पिता स्वर्गीय मोहम्मद शरीफूउद्दीन घर मुर्गियाचक वार्ड नंबर 9 कृष्णा हॉल के पीछे खगड़िया थाना जिला खगड़िया को मौके पर गिरफ्तार किया गया जबकि उसके दो साथी मौके पर सवाल फेंक कर भागने में सफल रहे । इन तीनों के पास से लगभग 86 किलोग्राम रेलवे का पेट्रोल क्लिप एवं मेटल लाइनर बरामद हुआ है । पकड़े गए व्यक्ति के निशानदेही पर पूर्व में चोरी कर बेचे गए रेलवे का लोहा को खरीदने वाला कबाड़ी मालिक मोहम्मद मुमताज पिता मोहम्मद इजराइल घर कुतुबपुर थाना मुफस्सिल जिला खगड़िया को भी गिरफ्तार किया गया । कबाड़ी के तलाशी के दौरान लगभग 138 kg रेलवे का पेंड्रोल क्लिप तथा मेटल लाइनर बरामद हुआ । दोनों गिरफ्तार अभियुक्त तथा दो फरार अभियुक्त के विरुद्ध आरपीएफ पोस्ट खगड़िया पर कांड संख्या 03/22 दिनांक -02/03/ 22 अंडर सेक्शन-3 रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम एवं 154 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्त के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
आनंद कुमार की खास खबर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks to response