मोकामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हाईपुर गांव से एक देसी राइफल बरामद किया गया है आगामी पंचायत चुनाव 2021 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस की नजर अपराधियों पर लगातार बनी हुई है
सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़ के नेतृत्व में विशेष समकालीन अभियान के तहत मोकामा थाना क्षेत्र में लगातार सघन छापेमारी की जा रही है इसी दरमियान गुप्त सूचना के आधार पर कन्हाईपुर गांव में सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष मोकामा राज नंदन शर्मा ,प्राण मोहन सिंह , बाल्मीकि यादव , सनोज कुमार, लोकेश कुमार अभिषेक कुमार रंजीत कुमार, पवन कुमार रजक, संतोष कुमार, दफेदार साजिद आलम, सुरेंद्र कुमार ,रोशन कुमार टीम में शामिल थे मोकामा थाना की पुलिस ने जगदंबी राय के घर की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया गया बक्से में बंद मिले 315 बोर का एक देशी राइफल बरामद किया गया जगदंबी राय स्व बालेश्ववर राय के पुत्र है कन्हाहाईपुर घघरिया टोला वार्ड नंबर-1 के निवासी है सहायक पुलिस अधीक्षक बाढ़ के द्वारा बताया गया श्रवण यादव गांव में लगातार अवैध हथियार की खरीद बिक्री कर रहा था पुलिस श्रवण यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है फिलहाल श्रवण यादव और जगदंबी राय अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanks to response