*आरोप-प्रत्यारोप के बीच पचायत समीति की बैठक समपन्न* - आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

आपकी आवाज न्यूज़ चैनल

यह एक समाचार वेब पोर्टल है।जिस पर स्थानीय,प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर के समाचार एवं संपादकीय लेख उपलब्ध हैं।समसामयिक घटना,सामाजिक कुरीतियाँ एवं समाज की समस्याओं को इस पोर्टल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। Reg:No:UDYAM-BR-26-0013177

Header Ads Widget

https://www.primevideo.com/?_encoding=UTF8&linkCode=ib1&tag=aapkiawazne0e-21&linkId=16fd80aa975d5895705f527e034be4bc&ref_=ihub_curatedcontent_982407f1-e4b8-4a28-b01d-732d13c482ab

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Ad Space

Responsive Advertisement

Subscribe my youtube channel

बुधवार, जनवरी 08, 2020

*आरोप-प्रत्यारोप के बीच पचायत समीति की बैठक समपन्न*



राकेश कु०यादव:~
बछवाड़ा(बेगूसराय):~
प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में मंगलवार को आरोप प्रत्यारोप एवं नोक झोक के बीच पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजू कुमारी ने किया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य,शिक्षा,स्वच्छता,शौचालय,मनरेगा एवं पिछले बैठक में लिए गये फैसले समेत कई मुद्दों पर पंचायत समिति मुखिया के सदस्यों के द्वारा सवाल उठाया गया। बैठक के दौरान मुखिया अमरजीत राय,पंसस सिकंदर कुमार,अरविंद कुमार झा ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि बैठक की सूचना सभी जनप्रतिनिधि को नही दिया जाता है। जिस कारण सदन में

जनप्रतिनिधि की संख्या कम रहता है। वही उपप्रमुख व पंसस सिकन्दर कुमार के द्वारा पंसस फण्ड में मिली राशि को सभी पंसस को बराबर बराबर राशि के तहत योजना देने की बात को रखा। उन्होने मनरेगा पदाधिकारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि मनरेगा के तहत लगाये गये पौधा वैसे लोगो को दिया गया है जो पौधा लगाने के नाम पर लुट कर रहा है। लाभुक द्वारा जिस खेत का खाता दिया गया है वहां पौधा नही है। जो लाभुक अपने खेत में पौधा नही लगाये है उन्हे भी मनरेगा के तहत मजदुरी की राशि दी जा रही है। वही शिक्षा विभाग पर सवाल उठाते हुए पंसस सदस्य ने कहा कि प्रखंड के सभी विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने के लिए विद्यालय जाते है उसके बाद शिक्षक बीआरसी का चक्कर लगाते नजर आते है। सूचना मिलने के बावजूद सदन में उपस्थित नहीं होने वाले पदाधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

पास कर कार्रवाई करने की मांग की। मुखिया दीपांकर कुमार ने कहा कि इंदिरा आवास योजना निर्माण के दौरान मनरेगा से मिलने वाली मजदुरी व शौचालय की राशि वर्ष 2017 से लाभुक को नही दिया गया है। वही मुखिया सुमंत कुमार ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन ओन लाइन होने से पुर्व जिन लाभुको को मिल रहा था उन्हे ओंनलाइन होने के बाद बंद हो चुका है।लाभुक के द्वारा कार्यालय का चक्कर लगाया जाता है लेकिन उन्हे राशि क्यो नही दिया जाता है इसकी जानकारी लाभुक को आज तक नही हो सका। पंसस सिकंदर कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पोश मशीन आने से लाभुक खाद्यान लेने से वंचित रह रहे है। कभी लिंक नही रहता है तो कभी अधार से मैंच नही करता है। इसमें जल्द सुधार किया जाय। वही जमाबंदी सुधार के लिए कैंम्प लगाने की मांग की। बैठक के दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विमल कुमार,अंचलाधिकारी सुरजकांत,प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी,उप प्रमुख सुशील कुमार,मुखिया श्रीराम राय,संजय कुमार दास,शंकर साह,पंसस ओम प्रकाश यादव,पिंकी कुमारी,श्रीकांत पासवान समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanks to response

Post Top Ad

"